लेखपाल पर फर्जी सर्वे रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया किसानों ने

 
कोंच। ग्राम तजपुरा सानी के दर्जनों किसानों ने लेखपाल पर सुविधा शुल्क लेकर अपात्रों के नाम दैवीय आपदा राहत सूची में शामिल करने और वास्तविक पात्रों के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग एसडीएम से की है। तहसील क्षेत्र के ग्राम तजपुरा सानी निवासी किसान लोकेंद्र, किशोर सिंह, चित्तर, अशोक आदि ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय में दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि पिछले अप्रैल माह में हुई ओलावृष्टि से गेहूं सहित अन्य फसलें नष्ट हो गई थी। नष्ट हुई फसलों को लेकर शासन प्रशासन के निर्देश पर लेखपाल द्वारा सर्वे कार्य किया गया था। लेखपाल ने सर्वे कर जो रिपोर्ट बनाई है वह पूरी तरह से फर्जी और मनमर्जी बनाई गई है। लेखपाल ने सुविधा शुल्क लेकर अपात्रों के नाम सूची में शामिल कर दिए हैं और वास्तविक पात्रों के नाम सूची से हटा दिए हैं जिससे पात्र किसानों को दैवीय आपदा राहत राशि नहीं मिल सकी है जबकि अपात्रों को लाभ पहुंचाया गया है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता किसानों ने एसडीएम से जांच कर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने और पात्र किसानों को दैवीय आपदा राहत राशि दिलाए जाने की मांग की है।


0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x