खनुवां में टूटी तथा गहरी नाली से निकले में ग्रामीण परेशानजालौन खनुवा गांव की सफाई

खनुवां में टूटी तथा गहरी नाली से निकले में ग्रामीण परेशानजालौन खनुवा गांव की सफाई व्यवस्था से लेकर नाली को तुड़वाकर उसे न बनवाएं जाने से आम रास्ते से निकलने बाले बच्चों को गिरने से कभी भी हो सकता है हादसा। ग्रामीण ने उक्त नाली को बनवाये जाने के लिये उपजिलाधिकारी को एक प्रत्यावेदन दिया।खंनुवा निवासी रशीद मंसूरी पुत्र गनी ने उपजिलाधिकारी विनय मोर्य को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है, जगह-जगह कीचड़ तथा गंदगी का अम्बार लगा हुआ है गांव के मुख्य मार्ग की नाली जो अंडरग्राउंड है उसे प्रधान तथा सचिव द्वारा यह कह कर तुडबा दी गई है कि उसका नया निर्माण करा रहे हैं जिसे काफी समय हो गया है आज तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया नाली खुली तथा तीन चार फीट गहरी है। आम रास्ते में तीन-चार फीट गहराई होने से लोगों को निकलने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,इस रास्ते से गांव के बच्चे भी गिरकर घायल हो रहे, कभी कोई छोटा बच्चा इस नाली में गिर कर हादसे का शिकार हो सकता है। नाली को बनवाए जाने के लिए जब ग्राम पंचायत सचिव से कहा गया तो उन्होंने इस और कोई ध्यान नहीं दिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x