लाठी डंडे चलने से कुरुक्षेत्र में बदली सब्जी मंडीपैसे के लेन देन को लेकर आपस में भिड़े दुकानदारकई लोगों को चोटे आई,पुलिस के पास पहुंचा मामलाउरई दैनिक भास्कर। पैसे के लेन देन के विवाद को लेकर गुरुवार को सब्जी मंडी में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। कुछ देर के लिए सब्जी मंडी कुरु क्षेत्र में तब्दील हो गई थी। झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटे आई है। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। गुरुवार की शाम गहोई धर्म शाला के पास सब्जी मंडी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो दुकानदारों के बीच लाठी डंडे चल गए। बताया गया है कि मोहल्ला उमरार खेड़ा निवासी राघवेंद्र सब्जी मंडी में दुकान किए है। उसी के पास में राहुल की भी दुकान है। आज पैसे के लेन देन को लेकर दोनों में बाद विवाद हो गया। दोनों के बीच शुरू हुई मुंहा चाई कुछ देर बाद गहरे विवाद में तब्दील हो गई। आस के दुकानदार बीच बचाव करके मामले को शांत करा पाते इससे पहले दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडा लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो लिए। दोनों पक्षों में इस कदर लाठी डंडे चले कि वहां अफरा तफरी मच गई। जो लोग सब्ज़ी खरीदने आए थे वो बगैर सब्जी खरीदे ही वहां से भाग लिए। अफरा तफरी का माहौल ऐसा था कि किसी को कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर प्राण घातक हमला करने से नहीं चूक रहे थे। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटे आई है। हंगामा अधिक बढ़ने से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। किसी तरह आस पास के लोगों ने हिम्मत जुटाकर हस्तक्षेप करके मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस घटना में किसकी गलती है।फोटो 11 व 12फोटो परिचय- सब्जी मंडी में आपस में चलते लाठी डंडे, और घटना बताता राहुल

