तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, युवक गंभीर हालत में जिलास्पताल रेफर


कदौरा। शनिवार दोपहर कदौरा-चतेला मार्ग पर पंडौरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लाक डकोर के करमेर गांव निवासी 18 वर्षीय मयंक पुत्र राजेश किसी निजी कार्य से बाइक द्वारा जलालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पंडौरा के पास पहुंचा, सामने से आ रहे स्पेयरपार्ट्स लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मयंक सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा भेजा, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचित कर दिया गया है, ट्रक जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x