जालौन। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोहर्रम के आगामी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ ही चौकी भवन की जर्जर स्थिति को देखा,साफ सफाई आदि कराये जाने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने चौकी परिसर का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी के भवन की दीवारों में कई स्थानों पर दरारें देखी जिसमे, बारिश का पानी रिसता पाया गया, खिड़कियां टूटी हुई थी। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बरसात जैसे मौसम में काम करने में दिक्कत होती है। इसके अतिरिक्त परिसर में शौचालय की की हालत भी ठीक नहीं थी। एसपी ने भवन मंे आवश्यक कार्यों के निर्माण के लिए स्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। वहीं, मोहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व को देखते हुए मोहर्रम पर्व की तैयारियों, और ताजियों की संख्या, जुलूस मार्ग आदि को लेकर जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात करने की बात कही।इसके अलावा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक ने नगर स्थित पुलिस चौकी का किया औचक निरीक्षण
