बीमारी के चलते उपनिरीक्षक का निधन होने के उपरांत उनके परिजनों को आज बीस लाख रुपए की चैक सौंपी गई। स्वर्गीय पुलिस उप निरीक्षक बलवीर सिंह, जिनका 04 फरवरी 2025 को लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया था, के निधन पर उनकी पत्नी श्रीमती उपासना सिंह को 20,00,000/- (बीस लाख रुपये) की दावा राशि का चेक प्रदान किया गया।
यह चेक जालौन जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ॰ दुर्गेश कुमार एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा कानपुर देहात क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख संतोष कुमार के द्वारा जालौन जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदान की गई। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के आर.बी.डी.एम. धर्मेंद्र कुमार, स्टेशन रोड, उरई शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नरेंद्र बुधौलिया, एवं एसएसपी कार्यालय, जनपद जालौन के लेखा विभाग के निरीक्षक संजीव कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ॰ दुर्गेश कुमार एवं संतोष कुमार ने स्वर्गीय बलवीर सिंह की सेवा और योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पत्नी को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा एवं पुलिस विभाग सदैव अपने कर्मियों के परिवारों के साथ खड़ा है।
उपनिरीक्षक के परिजनों को मिली बीस लाख की चैक
