जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष दिलीप, बृजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, हरिसिंह, अशोक के साथ तमाम पदाधिकारियों ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि भारत में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है इससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। जल, वायु, भूमि और ऊर्जा जैसे संसाधन सीमित हैं जबकि इसका उपभोग करने वाले लोग अधिक है। प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता में कमी आयी है।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारियों का कहना था कि अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं होता है तो बेरोजगारी और गरीबी में वृद्धि होगी। हर साल 2 करोड़ नए लोग रोजगार की तलाश में आते हैं। बढ़ती जनसंख्या के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं पर असर पड़ेगा। चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों की कमी है प्रति 1000 व्यक्तियों पर डॉक्टरों की संख्या डब्लू एचओ के मानकों से कम है। ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि उनकी मांग है कि 2 से अधिक बच्चों पर सरकारी सुविधाओं का अधिकार समाप्त हो। जागरूकता अभियान चलाए जाएं, जिससे परिवार नियोजन, महिला शिक्षा, सामाजिक विकास के बारे में जानकारी दी जाए। सभी धर्म, समाज के लिए एक सामान जनसंख्या नीति लागू हो। जिससे किसी प्रकार का भेदभाव न हो। कानून का दूसरी बार उल्लंघन करने बालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। आज बढ़ती जनसंख्या एक बड़ी समस्या बनती जा रही है इस पर सरकार को ध्यान देना होगा।
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा
