एसडीएम, सीओ ने बालू डम्प स्थल के आसपास रूटों का निरीक्षण किया


कालपी जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश के अनुरूप बालू डंप स्थलों के आसपास के ग्रामीण अंचलों की सड़कों में आवागमन में राहगीरों की सुविधाओं के लिए उपजिलाधिकारी अतुल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार ने कालपी तहसील के कदौरा – चतेला रूट का पुलिस जवानों के साथ निरीक्षण किया। तथा डम्प संचालकों को रुट प्लान के मुताबिक आवागमन की व्यवस्था को बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय हो कि बेतवा तथा यमुना नदियों में 30 जून को बालू खनन बंद हो जाता है। इसी को दृष्टिगत रखकर कारोबारी लोग ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के आसपास बालू का भंडारण कर लेते हैं। डम्प स्थलों से बालू का उठान ट्रकों से द्वारा होता हैं। एसडीएम तथा सीओ ने पूर्व मार्ग में भी खाली वाहनों के लिए निश्चित रूट जोल्हूपुर-हमीरपुर रोड से कस्बा कदौरा पार करके बेरी की ओर उकरवा से होकर भेड़ी तथा भेड़ी से बड़ागांव रोड होते हुए चतेला जलालपुर मार्ग से होकर मौरंग भंडारण स्थल तक पहुचेंगे। इसी प्रकार मौरंग भरे हुए वाहन भंडारण स्थल से चतेला-जलालपुर मार्ग से होकर कस्बा कदौरा की ओर जायेगे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को एस डी एम कालपी ने कदौरा – चतेला मार्ग पर पुलिस बल सहित बालू डंम्प के पास एकल दिशा मार्ग व्यवस्था का अनुपालन कराते हुए सभी डंज्ञृप संचालकों को निर्देशित किया। एसडीएम के मुताबिक वर्तमान में यातायात व्यवस्था निर्बाध है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x