खेतो में निकला दो मीटर लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा


भास्कर कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बबीना मौजा में खेतों में काम कर रहे मजदूरों को एक खेत मे अजगर दिखाई दिया किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया। गौरतलब है कि इस समय खेतो में धान की रोपाई चल रही है बबीना मौजा में कठपुरवा मोड़ के पास नरेन्द्र वीर सिंह के खेत मे काम कर रहे मजदूरों को एक भारी भरकम अजगर दिखाई दिया जिसकी लंबाई करीब दो से ढाई मीटर के करीब थी अजगर की सूचना पर वहाँ ग्रामीणों की भीड़ लग गई किसानों ने खेत मे अजगर होने की सूचना प्रधान प्रतिनिधि चंदन कुठार सहित वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम वन दरोगा सत्येन्द्र सचान, वन दरोगा मयंक दीक्षित, वाचर मल्लहू तथा वाचर मंगल ने आधा घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गए वन दरोगा सत्येन्द्र सचान ने बताया कि निकला हुआ सर्प अजगर है जो कि दो से ढाई मीटर लंबा है जिसकी मोटाई का व्यास करीब आठ से दस इंच के करीब है जिसे सुरक्षित पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x