कोंच। थाना कैलिया पुलिस ने एक मामले में आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम कुदइया निवासी मनोहर प्रसाद पुत्र स्व. लालता प्रसाद कोरी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 17 जुलाई को ग्राम पीपरी कलां निवासी रंजीत पुत्र छुन्ना गुर्जर ने अपने पशु उसके धान के खेत में घुसा दिए जिससे उसकी फसल नष्ट हो गई। उसने जब विरोध किया तो रंजीत ने जातिसूचक गालियां देकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की भी धमकी दी। मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी रंजीत के खिलाफ धारा 115(2), 351(2), 352, 3(1) द ध, 3(2)(वीए) एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
