ऊपर हो रही बारिश से उफनाई पहूज, पानी घुसने से सलैया गांव में दहशत

  • तटवर्ती घरों व देवस्थान पानी की चपेट में, घरों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे लोग
  • पिछले साल आई बाढ़ ने मचाई थी तबाही, फिर सताने लगा लोगों को बाढ का डर
    कोंच। पिछले साल पहूज नदी में आई बाढ़ ने तटवर्ती इलाकों में भयंकर तबाही मचाई थी। अब एक बार फिर ऊपर हुई बेतहाशा बारिश से पहूज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का पानी अभी फिलहाल ग्राम सलैया बुजुर्ग में घुस रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत है। उनको पिछले साल जैसी बाढ का खतरा फिर से सताने लगा है। गांव में घुसे नदी के पानी की चपेट में गांव के कई घर व देव स्थान भी आ गए हैं। ग्रामीण नदी की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं, कई ग्रामीण तो अपने घरों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    गांव वालों के मुताबिक शनिवार की सुबह से पहूज नदी में अचानक तेजी से पानी बढ़ने लगा है जिससे एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। न केवल सलैया बुजुर्ग बल्कि नदी किनारे के तटवर्ती इलाकों में बसने वाले ग्रामीणों को जान-माल का डर सताने लगा है। कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग में पहूज नदी का पानी दोपहर तक गांव में घुस आया है। गांव में नदी किनारे के कई घर व कारस देव बाबा का स्थान पानी के चपेट में आ गए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोग अपने घरों से सामान निकाल कर दूसरो के घरों में शिफ्ट करने लगे हैं। बताया गया कि गांव के कल्लू पाल, बबलू पंडा, मनी केवट, अजय पाल के घर के पास नदी का पानी आ गया है। एसडीएम ज्योति सिंह का कहना है कि बारिश का पानी बढ़ा है, ऊपर से कोई पानी नहीं छोड़ा गया है। लगातार पहूज नदी के आसपास के गांवों पर नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर माह में पहूज नदी में भीषण बाढ़ आई थी जिससे नदी किनारे के कई गांव तबाह हो गए थे। सबसे ज्यादा नुकसान मऊ और सलैया बुजुर्ग गांवों में हुआ था। बाढ के पानी में कई कच्चे घर व छ्प्पर जमींदोज हो गए थे। लोगों को अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया था। प्रशासन ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाढ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x