आटा थाना पुलिस ने घरों के अंदर आये दिन सेंध लगाकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, सोने-चांदी के जेवरात, तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं।
बीती रात आटा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में कुसमरा और गढा के बम्बा की पुलिया के पास दो शातिर अपराधी चोरी की बाइक से घूम रहे हैं, जो किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। इसके बाद आटा पुलिस ने 24 वर्षीय रामजी पटेल और और 23 वर्षीय रोहित निवासीगण संदी को गिरफ्तार कर लिया।जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, सोने-चांदी के जेवरात एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। एसओ आटा अजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के बदमाश हैं, जो घरों में सेंध मारकर चोरी किया करते थे इन दोनो चोरों पर जनपद के अलग अलग थानों पर विभिन्न मामलों में मामला दर्ज है।
आटा पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
