समाधान दिवस में एसडीएम ने अधीनस्थों को दिया अल्टीमेटम

  • 18 शिकायतों में 7 का निस्तारण
  • राजस्व 8 शिकायतें , पुलिस 5 विकास विभाग 3 , आपूर्ति 1 तथा नगर पंचायत एक शिकायत
    माधौगढ़ (जालौन) – शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी माधौगढ़ के तेबर बदले नजर आये उन्होंने संबंधित विभागों के अधीनस्थों पर नकेल कसते हुए कहा कि संबंधित विभागों के प्रार्थना पत्रों में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाये एवं शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाये इस दौरान शिकायतकर्ता राजेश दीक्षित पतराही ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विकास खंड रामपुरा की ग्राम पंचायत पतराही में महिला मेट अपनी आई डी से ग्राम पंचायत में फर्जी तरीके से एनएमएमएस किया जा रहा है जबकि ग्राम पंचायत में पिछले चार माह से किसी प्रकार का कार्य नही कराया जा रहा है। इसके अलाबा मान सिंह राठौरन पुरा , दुलारे प्रसाद , जगन्ननाथ , करन सिंह , सरनाम आदि ने अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई इस प्रकार समाधान दिवस में 18 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमे मोके पर 7 शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया गया उक्त शिकायतों में 8 शिकायतें राजस्व , 5 शिकायतें पुलिस , 3 शिकायतें विकास विभाग , 1 आपूर्ति , 1 शिकायत नगर पंचायत माधौगढ़ की दर्ज की गयी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x