माधौगढ़(जालौन)- बिजली विभाग की लापरवाही उपभोक्ताओ पर भारी पड़ रही है अब उपभोक्ताओं के सामने संकट खड़ा हो गया है कि घर खर्च चलाए या फिर 17 हजार की बड़ी रकम जमा करें शिकायतकर्ता विष्णु दुवे ने उपजिलाधिकारी माधौगढ़ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि तहसील समाधान दिवस में बिजली विभाग को लेकर कई प्रार्थना पत्र दिये लेकिन कोई समाधान नही हुआ दो माह का बिल 17 हजार रुपये आया है जबकि शिकायतकर्ता एक साधारण व्यक्ति है किसी प्रकार मेहनत कर वह अपने परिवार का भरणपोषण करता है 17 हजार रुपये की एक बड़ी रकम कैसे जमा करे। उक्त शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसका मीटर बहुत तेज है जिसकी रीडिंग बहुत तेजी से चलती है शिकायतकर्ता ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बिल संशोधन करने की मांग की है।
बिजली विभाग ने 2 माह में थमाया 17 हजार का बिल
