कोंच। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दरोगा रामवीर सिंह ने रविवार की सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान नकटी माता मंदिर के पास से पंकज सोनी पुत्र राजेश सोनी निवासी गांधीनगर को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
चाकू के साथ युवक को दबोचा पुलिस ने
