- समाज की एकजुटता पर बल दिया, विशाल भंडारे में रहे सैकड़ों लोग
कोंच। बरार समाज एकता मंच के तत्वाधान में रविवार को यहां हुल्का देवी मंदिर प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया जिसमें बाहर से आए समाज के विशिष्ट जनों ने बरार-धानुक समाज की एकता पर बल दिया। इंदौर से आए बरार-धानुक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएल मधुराज ने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा, आज का दौर शिक्षा का दौर है, बिना शिक्षा के कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता। इसके अलावा बरार-धानुक समाज की तरक्की तभी हो सकती है जब इस समाज को राजनैतिक हिस्सेदारी मिले। इसके लिए जरूरी है कि समाज को एकजुटता के साथ अपनी ताकत दिखानी होगी। सभा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिटायर्ड पोस्ट मास्टर प्रयाग नारायण बाबूजी गोपालपुरा की अध्यक्षता एवं पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सभासद दंगल सिंह यादव, पूर्व विधायक भांडेर घनश्याम पिरोनिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चिरगांव अरविंद नागिल, महंत अनिलदास, इंजीनियर जगदीश ग्वालियर, डॉ दयाराम झांसी, नंदराम दरोगा जी झांसी आदि के आतिथ्य में संजोए गए कार्यक्रम में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों का पगड़ी बांध कर स्वागत किया। बरार समाज एकता मंच कोंच के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पिरोनिया ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि आज जब सभी समाज एक हो रहे हैं तब बरार धानुक समाज में बिखराव नजर आता है। सभी को एकजुट करने के लिए ही कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रोहित कठेरिया ने आभार जताया। भगवान सिंह, संतोष, मिलन वकील, दिलीप पिरोनिया, अजय बरार, नानू, भूपेंद्र, जोगिंदर पिरोनिया, राकेश, राज, राहुल आदि रहे।
अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएं-मधुराज
