22 जुलाई को कुठोंन्द में भारतीय किसान यूनियन का एक दिवसीय विशाल धरना

शेरगढ़ घाट यमुना पुल बंदी और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन
कुठौंद। जालौन भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक कार्यकारिणी कुठोंन्द की एक अहम बैठक आज दिन रविवार को ब्लॉक कार्यालय मदनेपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भा.कि.यू. के जिला महासचिव वैद्य इन्द्र कुमार त्रिपाठी ने की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल सिंह गुर्जर समेत संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 22 जुलाई 2025, दिन मंगलवार को ब्लॉक परिसर कुठोंन्द में एक दिवसीय विशाल धरना आयोजित किया जाएगा। यह धरना सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। इस धरने का मुख्य उद्देश्य शेरगढ़ घाट यमुना पुल के बंद होने से उत्पन्न समस्याओं तथा अन्य लंबित जनहितकारी मांगों को लेकर आवाज़ बुलंद करना है। धरना समाप्ति के पश्चात एक ज्ञापन माननीय जिलाधिकारी, जालौन को सौंपा जाएगा। जिसमें समस्याओं के शीघ्र निवारण की मांग की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं संगठन की विचारधारा से जुड़े सभी किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता और समस्याओं की गंभीरता को दर्शाने की अपील की है। साथ ही क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार बंधुओं से भी इस शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन की निष्पक्ष कवरेज हेतु सादर अनुरोध किया गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x