जालौन। बिजली का बिल जमा न होने पर बिजली विभाग द्वारा की गई एफ आई आर में कई दिनों से वांछित चल रहे युवक को जालौन पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया। नगर के मोहल्ला हृदय शाह निवासी इदरीश के घर का बिजली बिल बकाया होने पर विभाग द्वारा उनकी एफआईआर कराई गई थी जो काफी दिनों से वांछित चल रहे थे और उक्त युवक घर से फरार था। जालौन चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को मुखबिर द्वारा पता चला कि उक्त आरोपी घर पर ही है तुरंत मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने उक्त युवक को घर से पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
बिजली की चोरी में बाछिंत युवक को पुलिस ने पकड़ा
