संवेदना साहित्य समिति के तत्वावधान में सम्मानित हुई प्रतिभावान हस्तियां


साहित्यकार, संगीतकार, बांसुरी वादक सहित उन विभिन्न प्रतिभाआओ को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर में साहित्य समाज व संस्कृति को समर्पित अग्रणी संस्था के तत्वावधान में संस्था की अध्यक्षा डॉ माया सिंह माया द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भब्य आयोजन एक शाम वतन के नाम किया गया। दीप प्रज्वलन शंखनाद के साथ वाणी वंदना अंसार कंम्बरीजी के द्वारा की गई। रामसेवक ने बांसुरी वादन से सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं अधिवक्ता पंडित यज्ञ त्रिपाठी नेकी तथा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करनाल दुष्यंत सिंह चौहान 58 वीं बटालियन एनसीसी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संवेदनाओं के सागर से जो पढ़ा-मैं हूं पथिक मार्ग की बाधा
कंकड़ कांटों से परिचित हूं
मंजिल दूर बहुतहै लेकिन,
मैं गतिशील अविजित हूं….।
कार्यक्रम के विशिष्ट तिथि के रूप में नयन सिंह कमांडर जिला सैनिक बोर्ड उपस्थित रहे। वरिष्ठ कवि विवेकानंद श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम, शिखा गर्ग, शिरोमणि सोनी, प्रियंका शर्मा ,शांति कनौजिया, राजू टिमरों, दिव्यांशु दिव्य, संस्कृति गुप्ता, सिद्धार्थ त्रिपाठी शिवा शुक्ला, आदि ने काव्य पाठ किया।
फोटो 14

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x