‘देश और समाज की तरक्की के लिए शिक्षण संस्थानों को मजबूती देने की जरूरत’

  • एसआरपी में अगले माह इंटरलॉकिंग का भूमिपूजन अगले माह करेंगी एमएलसी
    कोंच। झांसी जालौन ललितपुर निकाय क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन के प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा है कि देश और समाज की तरक्की के लिए शिक्षण संस्थानों को मजबूती देने की सबसे ज्यादा जरूरत है। आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, वैज्ञानिक, इंजीनियर आदि इन्हीं शिक्षण संस्थाओं से निकलते हैं जो देश को नई दिशा देने का काम करते हैं। यह बात उन्होंने एस आरपी इंटर कॉलेज में विधायक निधि से इंटरलॉकिंग कराने की घोषणा करने के दौरान डीपीएन पब्लिक स्कूल रवा में कही।
    कस्बे के सबसे पुराने माध्यमिक लेवल के शिक्षण संस्थान एसआरपी इंटर कॉलेज में जल्द ही इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस संबंध में विद्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया के साथ विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन से उनके गांव रवा में स्थित डीपीएन पब्लिक स्कूल में मिला। उन्होंने अगले माह भूमिपूजन और शिलान्यास की तिथि तय की है। शिलान्यास खुद एमएलसी द्वारा किया जाएगा क्योंकि इंटरलॉकिंग कार्य उनकी विधायक निधि से ही होना है। विद्यालय प्रबंधन और छात्रों के लिए यह खबर उत्साह जनक है क्योंकि इंटरलॉकिंग होने के बाद विद्यालय परिसर में जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी, साथ ही आवागमन भी सुगम होगा। विद्यालय परिवार ने इंटरलॉकिंग को मंजूरी देने के लिए एमएलसी रमा आरपी निरंजन का आभार व्यक्त किया है। भूमिपूजन और शिलान्यास अगले माह होने की तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में शैलेंद्र मोहन बसेड़िया, विवेक द्विवेदी, नरेंद्र परिहार, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x