बुंदेलखंड स्तरीय सम्मान समारोह 27 जुलाई को महोबा में

  • कुर्मी कल्याण समिति की बैठक में बुंदेलखंड स्तरीय सम्मान समारोह की बनी रणनीति
    कोंच। बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति जनपद जालौन की बैठक रविवार की देर शाम गल्ला मंडी परिसर कोंच स्थित भानुप्रताप सिंह नक्टेला के आवास पर जिलाध्यक्ष अशोक पटेल सदूपुरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें 27 जुलाई को महोबा में बुंदेलखंड स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
    समिति के जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के विकास और उत्थान के लिए शिक्षा पर जोर दें। कुरीतियों एवं नशे से होने वाले नुकसान को लेकर लोगों को जागरूक करें। दिखावे के लिए फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं। उन्होंने कहा कि आगामी 27 जुलाई को जनपद महोबा में समिति द्वारा बुंदेलखंड स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट भूमिका का निर्वहन करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। राकेश कुंवरपुरा ने सम्मानित होने के लिए चयनित लोगों की सूची पढ़कर सुनाई। अब यह सूची स्वीकृत होने के लिए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष को भेजी जाएगी। बताया गया कि त्रैमासिक बैठक इस बार ग्राम चिल्ली में आयोजित होगी। मनोहर सिंह किशुनपुरा, अभिषेक बोहरा, राजीव चमरसेना, गुरुनारायण एट, लक्ष्मी नारायण पनयारा, प्रदीप भड़ारी को सम्मानित किया गया। अंत में समाज के हाल के दिनों में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन शैलेंद्र निरंजन भदवां ने किया। इस दौरान प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, शिवप्रसाद निरंजन, शारदा मास्टर, लाखन सिंह चांदनी, सुशील पटेल, जितेंद्र भेंपता, राकेश प्रधान, अवधेश पचीपुरी, रामबाबू नरी आदि रहे।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x