एसडीएम, पालिकाध्यक्ष ने घूम-घूम कर बाढ़ प्रभावित इलाकों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया

सफाई तथा दवाइयों के छिड़काव करने पर जोर दिया

कालपी जालौन। यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी उतर जाने के बाद उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने औचक तरीके प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई , सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की हकीकत जानी। मालूम हो कि यमुना नदी की बाढ़ की वजह से कालपी नगर के मोहल्लों राजघाट, आलमपुर, कागजीपुरा,रामगंज, तरीबुल्दा की बस्तियों में पानी घुस आया था। फल स्वरुप सड़कें तमाम मकान तीन दिनों तक बाढ़ के पानी से डूबे रहे। नाले नालियों की गंदगी का भी असर सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों में दिखाई दिया। बाढ़ का पानी उतर गया है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद कालपी के अध्यक्ष अरविंद यादव,अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने बाढ़ के पानी से खाली हुई कागदीपुरा , रामगंज,पचपिंडा देवी,छंगे आश्रम की बस्ती तथा सार्वजनिक सड़कों का पैदल घूम घूम कर जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। बाढ़ से प्रभावित हुई बस्तियों में साफ सफाई तथा ब्लीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काव करने पर जोर दिया गया। ताकि किसी भी प्रकार की बीमारियां उत्पन्न न हो सकें। भ्रमण के दौरान सभासदगण राकेश यादव, आशू यादव, रविंद्र कोरी, सत्येंद्र सिंह चौहान के अलावा पालिका के जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x