प्रतियोगी परीक्षाओं की विसंगतियों को दूर किया जाए 

  • अभ्यर्थियों ने उठाई मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

कोंच। केंद्र सहित राज्य सरकार की जाने वाली एसएससी, सीजीएल, सीएचएसएल, सीपीओ आदि तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में व्याप्त विसंगतियों को दूर किए जाने की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने मंगलवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया है। कहा कि एसएससी की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाए, साथ ही परीक्षा के परिणाम निर्धारित समय सीमा के अंदर ही घोषित किए जाएं। अभ्यर्थियों ने एसडीएम ज्योति सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि परीक्षा प्रश्न पत्र प्रश्नों की एक लंबी श्रृंखला गलत होने के बाद प्रति प्रश्न 100 रुपये फीस लेने पर रोक लगाई जाए, अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए परीक्षा केंद्रों को नजदीक बनाया जाए, परीक्षा नियोजित कराने के लिए फर्जी एवं डीवार्ड कंपनी को नियुक्त करने पर रोक लगाई जाए, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर रोक लगाई जाए, परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी विश्वसनीय एवं जिम्मेदार एजेंसियों को दी जाए। तकनीकी समस्याओं में शामिल फेस रिकॉगनेशन ओटीपी वेबसाइट क्रेश इत्यादि समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रबंध किए जाने की मांग भी की गई। कहा कि विगत कुछ वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताएं देखीं जा रहीं हैं जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में दीपक पटेल, ओमजी दीक्षित, सिद्धार्थ कुमार, मदन रिछारिया, सूर्यकांत, अंकुर, सत्यम राठौर, हेमंत कुमार, रोहित, राजकांत, राममोहन, आशीष, आदिल मंसूरी, प्रिया कुशवाहा, नंदिनी, महक, मोनिका आदि शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x