कालपी जालौन। नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था न्यू लोक कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में मोहल्ला आलमपुर स्थित राजकीय औद्योगिक कॉलोनी में श्रमिकों तथा बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया।
कॉलोनी के परिसर में संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया तथा मिष्ठान वितरण किया। उन्होंने अपने संम्बोधन में कहा कि परंपरा गत तरीके से हमारी संस्था हर साल श्रमिकों एवं बच्चों के साथ आजादी का पर्व मनाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों एवं गरीबों के उत्थान एवं उनकी समस्याओं के निदान के लिए हमारी संस्था निरंतर प्रयत्नशील तथा संकल्पित है। इस मौके पर फहीम खान, रामप्रताप सेंगर, बब्बन सिंह के अलावा संस्था के सदस्य तथा समाजसेवी शामिल रहे।
समाजसेवी संस्था ने कॉलोनी में श्रमिकों एवं बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
