पालिका की बड़ी लापरवाही आई सामने, राष्ट्रीय पर्व पर भी नहीं लगा पंचानन चौराहे पर तिरंगा 

कोंच। पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस पर भी कोंच नगर पालिका ने पंचानन चौराहे पर तिरंगा झंडा लगाने पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते झंडे का डंडा खाली ही खड़ा है। पिछले लंबे समय से वहां झंडा नहीं लगाया गया जो लोगों को सवाल उठाने का अवसर देने जैसा है। लोगों का मानना है कि पालिका जन भावनाओं से खेल रही है, आखिर ऐसी भी कौन सी व्यस्तता है जिसने राष्ट्रीय पर्व पर भी तिरंगा लगाने पर ध्यान नहीं दिया। लोग वहां बिना झंडे का पोल देख कर मायूस दिखे। 
लोगों में देशभक्ति का जुनून बढ़ाने के लिए बड़े शहरों से लेकर कस्बों तक चौराहों, बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन पर बड़े बड़े-बड़े तिरंगा झंडा लगाए गए हैं ताकि लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत हो, लेकिन कोंच के पंचानन चौराहे पर तिरंगे झंडे के लिए लगा पोल पिछले काफी समय से बिना झंडे के खड़ा है। कोंच में एक मात्र स्थान है जहां बड़ा तिरंगा झंडा लगाया गया था जो आंधी पानी बारिश आदि मौसमों की मार झेल कर क्षतिग्रस्त हो गया था। समझा जा रहा था कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर पालिका वहां तिरंगा झंडा जरूर लगवाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, ग्रामीणों व राहगीरों ने बिना झंडे का पोल देख कर पालिका प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। कस्बे के लोगो ने पालिका प्रशासन से जल्द तिरंगा झंडा लगवाने की मांग की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x