उरई जालौन। सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रोहिणी नक्षत्र में रात्रि 12 बजे श्रीकष्ण जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर के महन्त श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास जी महामण्डलेश्वर ने रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण जन्म पर महाआरती की। सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मन्दिर परिसर में भव्य सजावट व फूल बंगला एवं भव्य झांकियां सजाई गई। साथ ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की संध्या पर संजू दुबे, कृपाशंकर उर्फ़ बच्चू महाराज,राजेश निरंजन आदि संगीत पार्टी द्वारा भजन कीर्तन की धूम मची रही। श्रीकृष्ण जी जन्म महोत्सव पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में भक्त गणों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कमलेश त्रिवेदी पुजारी जी, पं.रामप्रकाश दुबे शास्त्री जी, जीतूं बाबा, तन्नू महाराज, नितिन महाराज, श्रीकांत महाराज,अशोक दुबे उकासा वाले लम्बरदार, गोपाल महाराज, महेन्द्र दीक्षित, जगदीश महाराज, मिथलेश त्रिवेदी आदि सैकड़ों भक्त गणों ने भाग लिया।
सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया
