जिला पंचायत सदस्य तथा डां मधुरिमा त्रिपाठी ने लाइब्रेरी का संयुक्त रुप से किया उद्घाटन


जालौन। श्री बांके बिहारी लाइब्रेरी का शुभारंभ डॉ मधुरिमा त्रिपाठी तथा जिला पंचायत सदस्य शहजादपुरा रामेंद्र त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। श्री बांके बिहारी लाइब्रेरी मोहल्ला चुर्खीबाल एमएलबी इंटर कॉलेज के पास आसरा कॉलोनी के सामने है जिसमें बच्चों के पढ़ने के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें वातानुकूलित हाल तथा उच्च बैठक व्यवस्था की गयी है। जिसका रविवार को जिला पंचायत सदस्य सहजादपुरा रामेंद्र त्रिपाठी तथा डॉ मधुरिमा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से इस लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर लाइब्रेरी के संचालक आलोक द्विवेदी तथा मनीष द्विवेदी ने दोनों लोगों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयुष द्विवेदी, आकर्षक द्विवेदी, प्रखर द्विवेदी, अरनव द्विवेदी ने रामेंद्र त्रिपाठी का तथा सौम्या, अनुष्का ने डॉक्टर मधुरमा  का मलयार्पण कर स्वागत किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x