कालपी जालौन। विगत 3 दिनों की लगातार छुट्टी होने के बाद सोमवार को बैंकों की शाखाओं तथा वित्तीय संस्थानों में ग्राहकों एवं खातेधारकों की भीड़भाड़ रहने से पुलिस प्रशासन दिनभर एलर्ट रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी के अलावा चौकी इंचार्जों ने टीमों के साथ बैंकों का औचक निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सोमवार को कोतवाल परमहंस तिवारी ने स्टेंट बैंक, इंडियन बैंक की शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी क्रम में
टरननगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र हमराही अभिषेक कुमार के साथ कैनरा बैंक की शाखा में पहुँचे। चौकी इंचार्ज ने शाखा प्रबंधक अवनीश कुमार प्रजापति, विवेक कुमार, मजहर हुसैन के साथ बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने सीसीटीवी कैमरा तथा सायरन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैंक परिसर के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले लोगों से पुलिस टीम ने पूछताछ की। इसी क्रम में चौकी चार्ज के द्वारा बैंक ऑफ़ बड़ौदा तथा इंडियन बैंक मंडी शाखा ब्रांच आदि शाखों का भी निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैंकों की शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों को चौकी इंचार्ज ने निर्देश दिए कि सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जाए, ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महमूदपुरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल,रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना तथा उपनिरीक्षकों के द्वारा भी भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के लिये तैनात रहे।
पुलिस ने बैंकों में चलाया चैकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था परखी
