कोंच। नगर के मोहल्ला गोखले नगर में न्यू कुशवाहा लॉज के पास कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन रविवार की देर रात करीब 11 बजे भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां छोटे-छोटे बच्चों को कृष्ण और राधा बनाया गया, वहीं कृष्ण ने दही हांडी भी फोड़ी। इस खास कार्यक्रम को देखने के लिए इलाके की दर्जनों महिलाएं और लोग एकत्रित हुए और कृष्ण लीला का भरपूर आनंद उठाया। इलाके के रहने वाले छोटे बच्चे कर्तव्य को भगवान कृष्ण और छोटी सी मासूम बच्ची तन्वी को राधा बनाया गया था। इस मौके पर मोहल्ले के बच्चे रौनक, रानू अनमोल, पूर्व, गोपाल जी, हर्षित, अभय, अनमोल श्रीवास्तव, दिव्यांशु, कुनाल, मयंक, राज, हरषु, विवेक राठौर, अमित, जयप्रकाश, किशन आदि रहे।
कृष्ण लीला के अद्भुत कार्यक्रम में फोड़ी गई दही हांडी
