उरई जालौन। पुलिस महकमे में देर रात बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के कार्यवृत्त संख्या 40/2025 के तहत जिले के कई थानों में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। जिसमे कुल 12 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए कार्यस्थलों पर भेजा गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक शशिकांत चौहान को थाना डकोर से हटाकर थाना नदीगांव भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश तिवारी को थाना नदीगांव से हटाकर पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया गया है। निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह को थाना माधौगढ़ से हटाकर डकोर का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक विकेश बाबू अब थाना कैलिया से स्थानांतरित होकर माधौगढ़ की कमान संभालेंगे। चौकी प्रभारी तिलक नगर उरई, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार वर्मा को थाना कैलिया की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अंजन कुमार सिंह को उरई कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है, जबकि उरई कोतवाली से निरीक्षक अरुण कुमार राय को स्थानांतरित कर कुठौंद की कमान दी गई है। इसी क्रम में निरीक्षक अजय ब्रम्ह तिवारी को कुठौंद से हटाकर प्रभारी थाना जालौन नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक अजीत सिंह को जालौन से हटाकर थाना कोंच का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक विजय कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त निरीक्षक सायबर क्राइम थाना में भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक शिव कुमार को पुलिस लाइन से चौकी SSI कोतवाली उरई और उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी राजेंद्र नगर उरई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 12 अधिकारियों के किया तबादले
