मृतक विद्युत कर्मी के परिजनों को दो लाख ग्यारह हजार की आर्थिक सहायता राशि की चेक दी


जालौन। नगर पालिका में तैनात आउटसोर्सिंग डेली बेसिस पर तैनात विद्युत कर्मी की नगर में बिजली सुधारने के दौरान करंट लगने से मौत हो जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल एवं सभी सभासदों के अलावा अधिशासी अधिकारी व अन्य कर्मचारियों ने कर्मी के परिजनों को 2लाख 11 हजार रूप की आर्थिक धनराशि की चेक सौंपी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार ,तथा सभी सभासदों ने मिलकर 24 जुलाई को डेली बेसिस पर नगर की विद्युत व्यवस्था पर तैनात विद्युत कर्मी अजय की करंट लगने से हुई मौत पर 2 लाख 11 हजार रूप की आर्थिक सहायता धनराशि की चेक मृतक के आश्रित पत्नी निलेश पत्र दिव्यांश तथा श्रेयांश को दी। इस मौके पर नरेंद्र सिंह जादौन पूर्व विधायक ब्लॉक प्रमुख रामराज सिंह निरंजन, तथा बाबा बालक दास और पूरा नगर पालिका स्टाफ मौजूद रहा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x