जालौन। पिता के साथ गाली गलौज तथा मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित पिता ने कोतवाली में की। मोहल्ला फ़र्दनबीस निवासी बाबूराम ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पुत्र ज्ञानेश कुमार द्वारा गाली गलौज तथा मारपीट की गई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर आरोपी पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की।
दुकान को लेकर विवाद
जालौन। दुकान को लेकर गाली गलौज किए जाने की शिकायत मोहल्ला पुरानी निझाई निवासी अजय पुत्र श्याम बिहारी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मोहल्ला खंडेराव निवासी उमेश तिवारी मोहित आलोक आदि से दुकान को लेकर विवाद चल रहा है जिसको लेकर उक्त लोगों द्वारा गाली गलौज की गई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
