17 सितंबर को होगा रामजन्म, 2 को आएगी हनुमान पताका

  • रामलीला का मुहूर्त शोधन किया रंगमंच आचार्य पं. रमेश पटेरिया ने, 4 सितंबर को स्टेज पूजन

कोंच। अगले माह 17 सितंबर को मध्यान्ह 12 बजे रामलीला भवन पर रामजन्म का अनुष्ठान संपादित होगा। रंगमंच आचार्य पं रमेश पटेरिया ने मुहूर्त शोधन कर दिया है जिसके अनुसार 2 सितंबर बुढ़वा मंगल को हनुमान पताका लाकर रामलीला भवन पर स्थापित की जाएगी।
रामलीला अध्यक्ष व मंत्री का चुनाव होने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध कोंच रामलीला के 173वें महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रधव मिश्रा, मंत्री आशीष कुशवाहा एवं रामलीला के सर्वकालिक सेवायत पुरुषोत्तमदास रिछारिया व संजय सोनी सोमवार रात रंगमंच आचार्य पं. रमेश पटेरिया के आवास पर रामलीला का मुहूर्त शोधन कराने के लिए पहुंचे। रंगमंच आचार्य ने पंचांग से सभी आवश्यक मुहूर्तों का शोधन कर रामलीला समिति के अध्यक्ष व मंत्री को सौंप दिए हैं। शोधे गए मुहूर्त के अनुसार अगले माह 17 सितंबर को मध्यान्ह 12 बजे रामलीला भवन पर नगर के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा रामजन्म का अनुष्ठान संपादित कराया जाएगा। इससे पूर्व 2 सितंबर बुढ़वा मंगल के दिन गाजे-बाजे के साथ लंका विजय हनुमान मंदिर से हनुमान पताका लाकर रामलीला भवन पर स्थापित की जाएगी। 4 सितंबर वामन द्वादशी को सुबह 10 बजे स्टेज पूजन होगा, इसी के साथ मंच सज्जा का काम शुरू हो जाएगा। 8 सितंबर को रामलीला समिति द्वारा चयनित मूर्तियों राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के वस्त्र बेंतने (कपड़ों की नाप) का कार्यक्रम संपन्न होगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x