- तहसील स्थित लेखपाल कक्ष में संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया, सर्व सम्मति से चुने गए पदाधिकारी
कोंच। उप्र लेखपाल संघ की कोंच तहसील इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को कर लिया गया है जिसमें चंद्रप्रकाश साहू को अध्यक्ष एवं दिलीप पटेल को सर्वसम्मति से मंत्री नियुक्त किया गया है।
तहसील स्थित लेखपाल सभा कक्ष में मंगलवार को संघ के जिलाध्यक्ष अनूप तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया में तहसील क्षेत्र के तमाम लेखपाल मौजूद रहे। अध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश साहू एवं मंत्री पद पर दिलीप पटेल को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। शेष पदों में उपाध्यक्ष आशीष दीक्षित, उपमंत्री अनुराग चौधरी, ऑडीटर अंकित झा व कोषाध्यक्ष विवेक कुमार नियुक्त किए गए हैं। नव नियुक्त पदाधिकारियों का सह कर्मियों ने तिलक करके और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नव नियुक्त अध्यक्ष ने साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लेखपाल साथियों के मान सम्मान को हमेशा बरकरार रखा जाएगा और हर परेशानी में साथ दिया जाएगा। इस मौके पर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित पाल, सुमित निरंजन, अनिल यादव, विजय आनंद आदि मौजूद रहे।
