आज होने वाली आमसभा की बैठक में होगा रामलीला उप समितियों का गठन


कोंच। रामलीला महोत्सव 2025 को सानंद संपन्न कराने के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी के साथ उप समितियों के गठन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। रामलीला समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रधव मिश्रा व मंत्री आशीष कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अगस्त बुधवार को रामलीला भवन पर शाम 4 बजे आमसभा की बैठक आहूत की गई है जिसमें रामलीला संचालन को लेकर उप समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने रामलीला के विभिन्न आयामों से जुड़े राम सेवकों का आह्वान किया है कि बैठक में उपस्थित रहकर रामसेवा काज में अपनी महती भूमिका सुनिश्चित करें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x