लोहे को पिघला कर आकार बनाने वाले दाऊद अलैहिस्सलाम की खुशियां बनायी अंसारी परिवार के लोगों ने


क्रासर— रोशनी ग्रुप उरई के कारखानों में काम करने वाले कारीगरों व मजदूरों का मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया यूसुफ अंसारी ने
उरई (जालौन)। प्रति वर्ष की भांति भी इस वर्ष भी चेहल्लुम के चांद के आखिरी बुधवार को हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम की फातिहा का किया गया इंतजाम हाफिज शोएब अंसारी ने फातिहा दी और दुनिया भर के तमाम मजदूरों कारीगरों के लिए दुआ की ओर हाफिज शोएब अंसारी ने बताया कि दाऊद अलैहिस्सलाम ने आज के ही दिन लोहे को पिघला कर आकार बनाया था। उन्ही की यादगार में यह फातिहा हर वर्ष होती है।इस मौके पर कारीगरों को सम्मानित करते हुए समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने कहा कि हमारे पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब ने फरमाया की मजदूर का पसीना सूखने से पहले उसकी मजदूरी दे देनी चाहिए हम अपने नबी पैगम्बर की बातों को अमल करते हुए आज इस मुकाम पर आये है। रोशनी स्टील फर्नीचर व रोशनी इलैक्ट्रोनिक एन्ड फर्नीचर व रोशनी किड्स कलेक्शन के सरपरस्त समाजसेवी यूसुफ अंसारी लगभग 1994 से अपने परिवार के साथ यह पर्व मनाते चले आ रहे।आज बुधवार को दाऊद अलैहिस्सलाम के मौके पर खुशियां मनाते हुए उसी के चलते कारखानों व दुकानों में काम करने वालों को परिवार की खुशियों शामिल करते हुए मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया।जिनमें प्रमुख रूप से संजय श्रीवास्तव, मुन्ना अंसारी, काजू खान, तालिब कुरैशी, सहीम अंसारी, बली मुहम्मद, छोटू, राजा, लाला, सोनू कुरैशी, कासिम, प्रवीन अहिरवार (बाबा), शाकिर, जाबिर आदि के अलावा चार दर्जन कारीगरों व लेवर को सम्मानित किया। इस मौके पर परिवार के लोगों में यामीन अंसारी, शानू अंसारी, आशीफ अंसारी, आलिम अंसारी, हाफिज शोएब अंसारी, शाकिर अंसारी, हाजी अयूब अंसारी, हाजी कयूम अंसारी, समाजसेवी यूसुफ अंसारी, आरिफ अंसारी अशरफ अंसारी भी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x