पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मना कर याद किया

कालपी जालौन। वुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कालपी में सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डिजिटल क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था के लिये स्व. राजीव गांधी के योगदान को याद किया गया। स्थानीय नगर के मोहल्ला रावगंज के आशुतोष भवन में नगर अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार की अध्यक्षता में आयोजित स्व. राजीव गांधी की जयंती में विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेता राकेश द्विवेदी ने कहां कि डिजिटल क्रांति के युग को आगे बढ़ाने के लिए अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में राजीव गांधी ने जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा किए गए कार्य को हम लोग बराबर याद रखेंगे। कार्यक्रम में पंडित योगेंद्र नारायण शुक्ला, आदित्य नगाइच, वीरेंद्र सिंह चौहान लक्ष्मण सिंह चौहान, विनोद बाजपेई,रवि बाजपेई, रामू श्रीवास्तव, जावेद अख्तर शरद शुक्ला, बृज बिहारी निषाद, निजाम, हनीफ खां, संजीव नगाइच आदि कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दिखाई।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x