मदरसे से बरामद हुई लापता सड़क की इंटरलॉकिंग ईंटें

  • मीडिया की खबरों पर संज्ञान लेकर एसडीएम ने गठित की थी तीन सदस्यीय जांच टीम

कोंच। सड़क से उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग की ईंटें जांच टीम ने एक मदरसे से बरामद कर लीं हैं। कस्बे के आजाद नगर में इंटरलॉकिंग की ईंटें लापता होने के मामले में एसडीएम ने मीडिया की खबर का संज्ञान लेकर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी थी। बुधवार की शाम जांच टीम जब मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची तो एक मदरसे से सड़क की लापता ईंटों को बरामद कर लिया गया। जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। ईओ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहीं हैं। कस्बे के आजाद नगर वार्ड नंबर 20 में कढोरे राठौर के मकान से गुफरान सिद्दीकी के मकान तक वर्ष 2021 में इंटरलॉकिंग सड़क डाली गई थी। पिछले दिनों उस सड़क की सारी ईंटें उखाड़ कर गायब कर दी गई थीं और पालिका को इसकी भनक तक नहीं लगी। ये बात इसलिए कही जा रही है कि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व ईओ मोनिका उमराव ने इस पूरे प्रकरण से अनभिज्ञता जताई थी। एसडीएम ज्योति सिंह ने बुधवार को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है जिसमें नायब तहसीलदार सादुल्लाह खान, पालिका ईओ मोनिका उमराव व कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह को शामिल किया था।

टीम ने बुधवार की शाम मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की तो सड़क की चोरी छिपी उखाड़ी गई सारी ईंटें आजाद नगर वार्ड नंबर 14 में अंजुमन इस्लामिया मदरसा से बरामद कर लीं गईं। टीम ने मौके पर नगर पालिका कर्मचारी बुलाकर ट्रैक्टर से ईंटें भरवा कर नगर पालिका की जगह में भिजवा दीं हैं। नगर पालिका ईओ मोनिका उमराव का कहना है कि सड़क से उखाड़ी गई ईंटें बरामद कर ली गई हैं और उन्हें पालिका की सुरक्षित जगह में रखवाई जा रही है। जल्द की उच्चाधिकारियों से बात कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x