एसडीएम ने ग्राम पचीपुरा खुर्द में जनचौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

  • पचीपुरा खुर्द गांव में गोशाला, श्मशान घाट व विद्यालय में शौचालय निर्माण की मांग उठी

कोंच। एसडीएम ने ग्राम पचीपुरा खुर्द में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं जिसमें ग्रामीणों ने गांव में बंद की गई गोशाला को पुनः चालू कराने, गांव में श्मशान घाट बनवाने व गांव के विद्यालय में बने जर्जर शौचालय का निर्माण करने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने गांव में भरे कीचड़ व फैली गंदगी की भी शिकायत की।
एसडीएम ज्योति सिंह ने शुक्रवार को सीवीओ मनोज अवस्थी के साथ नदीगांव विकास खंड के ग्राम पचीपुरा खुर्द में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीण आज्ञाराम, मस्ताना, मोनू, रामबहादुर, छुन्ना वर्मा, रामजी वर्मा, धूराम वर्मा, मंगल रजक, गोविंद, राजेश, पप्पू, पवन आदि ने एसडीएम से मांग की गांव से गोशाला हटने के बाद किसानों को परेशानी हो रही है। सांड़ किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में गोशाला चालू कराई जाए जिससे फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में श्मशान घाट न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को मजबूरी में सड़कों के किनारे अंत्येष्टि करनी पड़ती है। गांव में श्मशान घाट बनवाया जाए। गांव के विद्यालय का शैचालय जर्जर अवस्था में पड़ा है जिससे स्कूली बच्चों को शौचालय के लिए परेशानी होती है। विद्यालय में नया शौचालय बनवाया जाए। ग्रामीणों ने गांव के रास्तों में भरे कीचड़ व फैली गंदगी की भी शिकायत कर साफ सफाई कराने की मांग की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x