- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई टप्पेबाजी की पूरी घटना
कोंच। मौर छठ की सौदा लेने आई एक महिला के साथ बीच बाजार में नकाबपोश महिला ने टप्पेबाजी कर उसके पर्स से रुपये व चांदी के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित महिला ने जव कुछ देर बाद अपना पर्स देखा तो वह सन्न रह गई। महिला ने घटना की सूचना यूपी 112 पीआरबी को दी।
जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम धौरपुर निवासी प्रीति कुशवाह पत्नी नीरज अपने परिजनों के साथ मौर छठ की खरीदारी करने बाजार आई थी। उसने बाजार से चांदी के बिछिया आदि सामान खरीदा तथा झंडाघर रामलीला भवन के पास अपने परिजनों के साथ हाथ ठेला पर कुछ खाने लगी। खाने के बाद जब उसने पैसे देने के लिए पर्स में हाथ डाला तो पैसे गायब थे। महिला ने घटना की सूचना यूपी 112 को दी।

- मौके पर पहुंची पीआरबी ने प्रीति से घटना की जानकारी ली तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बताया गया कि प्रीति की ससुराल माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिंगुटा में है।घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तथा घटना की जानकारी दुकानदारों से ली। दिन दहाड़े सर्राफा बाजार में हुई टप्पेबाजी की घटना से दुकानदारो में भय का माहौल बना है।
