- मामला आजाद नगर में सड़क की इंटरलॉकिंग ईंटें चोरी का
- ईओ ने दावा किया, उखाड़कर चोरी गई ईंटें बरामद कीं
कोंच। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटें चोरी का मामला न केवल तूल पकड़ता जा रहा है बल्कि पालिका के गले की फांस बन गया है। शुक्रवार को ईओ नगरपालिका ने यह दिलचस्प दावा किया है कि सड़क उखाड़ कर चोरी गईं सारी ईंटें बरामद कर ली गईं हैं और पुलिस जांच में पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। ईओ ने यह भी स्वीकार किया कि पुलिस को तहरीर देने में जल्दबाजी हुई है जिसके चलते उसमें चोरी का जिक्र नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, मामले के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

पिछले कुछ दिनों से कोंच नगर पालिका जमकर सुर्खियां बटोर रही है। कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले के वार्ड नंबर 20 में कढोरे राठौर के मकान से गुफरान सिद्दीकी के मकान तक साल 2021 में इंटरलॉकिंग सड़क डाली गई थी। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक कुछ दिन पहले उस सड़क की सारी ईंटें उखाड़ कर गायब कर दी गई थी और पालिका को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। मामला उजागर होने के बाद नगर पालिका में खलबली सी मची है। शुक्रवार को नगर पालिका ईओ मोनिका उमराव ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को बताया कि उखाड़कर चोरी गई सारी ईंटों को पालिका ने बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अंजुमन स्लामिया मदरसे के अलावा दो अन्य जगह से ईंटें बरामद कर ली गई हैं जिन्हें सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है। एक सवाल के जबाब में ईओ ने माना कि रिपोर्ट लिखाने में जल्दबाजी हुई है जिसके कारण ईंटें चोरी का जिक्र नहीं कर सके लेकिन पुलिस जांच में पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस अपनी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि उस सड़क का टेंडर लगाकर नई सड़क डलवाई जा रही है।
इंसेट में-
फोटो कोंच2-एसडीएम को ज्ञापन देते विहिप कार्यकर्ता
विहिप ने ज्ञापन देकर मामले की जांच कराए जाने की मांग की
कोंच। आजाद नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटें चोरी मामले के बाद गठित जांच टीम की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया जिसमें ईंटों की बरामदगी जिस स्थान से हुई और जिसने भी वहां ईंटें पहुंचाई, की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है। इस दौरान विहिप के ठाकुर शिशिर प्रताप सिंह, साकेत शांडिल्य, आकाश उदैनिया, संतोष तिवारी, गौरव सोनी, शशिकांत मिश्रा, महेंद्र चंदेरिया, सुमित अग्रवाल, क्रिश पाठक, शिवम लखेरा, अल्पेश शर्मा ने उपजिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है
