जालौन। बुआ के घर आई पत्नी के गायब होने की सूचना पीड़ित पति ने पुलिस से की। पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी की गुमशुदी दर्ज की। मध्य प्रदेश के इंद्रखी की निवासी नीरज ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी सुगंधी 12 अगस्त को अपनी बुआ के यहां जालौन आई थी वह बुआ की लड़कियों के साथ बाजार गई थी और बुआ की लड़की को दुकान पर बिठाकर कह कर गई कि वह 5 मिनट में वापस आ जाएगी काफी समय बीत जाने के बाद वह वापस नहीं लौटी तो उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला , पुलिस ने पीड़ित की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की ।
बुआ के यहां आई पत्नी हुई लापता
