• गल्ला मंडी में एक दुकान की खुली नीलामी हुई, छह लोगों ने लगाई बोली 

कोंच। नवीन गल्ला मंडी में शुक्रवार को एक दुकान की खुली नीलामी हुई। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले जयश्री बालाजी ट्रेडर्स के नाम टूटी और दुकान का आवंटन उनके पक्ष में कर दिया गया। स्थानीय गल्ला मंडी में मंडी सभापति/ उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह की अध्यक्षता में एक दुकान की खुली बोली लगाई गई। नीलामी में छह फर्मों जयश्री बालाजी ट्रेडर्स, उन्नति ट्रेडर्स, मां सिंहवाहिनी ट्रेडर्स, पीतांबरा ट्रेडर्स, अजय ट्रेडिंग कंपनी और जितेंद्र कुमार गीतेश कुमार ने हिस्सा लिया और बोली लगाई। सबसे ऊंची बोली 7 लाख 20 हजार की जयश्री बालाजी ट्रेडर्स की रही और दुकान उन्हें आवंटित कर दी गई। बताया गया है कि ई श्रेणी की 7 नंबर यह दुकान कुछ सालों से खाली पड़ी थी। इस दौरान मंडी सचिव सोनू कुमार, इंस्पेक्टर राहुल कुमार, गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, मंत्री रोहन अग्रवाल, अजय गोयल, अजीम खान, अशोक कुमार, पिंकी, बलराम आदि मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x