फर्जी मुकदमे किसी भी सूरत में दर्ज नहीं होगे—कोतवाल अजय


जालौन। फर्जी शिकायत पर किसी भी सूरत में मुकदमा पंजीकृत नहीं किया जायेगा। हर पीड़ित को न्याय मिले यह मेरी प्राथमिकता रहेगी। यह बात नवागंतुक कोतवाल अजय बह्म तिवारी ने कोतवाली में कार्यभार ग्रहण कर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। थाना कुठौंद से स्थानांतरित होकर आए नवागंतुक कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने कोतवाली का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाये जाने का प्रयास किया जाएगा। अपराधी अपना अपराध छोड़ दें या फिर क्षेत्र छोड़ दें नहीं तो उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस व प्रशासन को सहयोग करने वाले अच्छे और सच्चे लोगों का पूरी तरह सम्मान करते हैं लेकिन असामाजिक व आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शिकायतों की जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। यदि कोई कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। फर्जी शिकायत कर कोई रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश करता है तो उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिये जायेंगे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये हर संभव कोशिश होगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x