श्री कृष्ण छठी महोत्सव राधा कृष्ण मंदिर पर धूमधाम से मना


जालौन। श्री कृष्ण छठी महोत्सव मोहल्ला चौधरयाना स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें संतो का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला, जिसमें 5 मंडलेश्वर तथा एक सैकड़ा संतो ने यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। मोहल्ला चौधरयाना स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर महंत ओमप्रकाश दास बादल द्वारा प्रतिवर्ष श्री कृष्ण छठी महोत्सव मनाया गया, दोपहर से ही मंदिर पर साधु संत का जमावड़ा शुरू होने लगा। जिसमें मंडलेश्वर भगवान दास गोहनी, राम करण दास जी, ब्रह्म नारायण दास, मोहन दास, सत्यनारायण दास, बिहारी दास, शंकर दास करण खेरा, सहित एक सैकड़ा से अधिक साधु संत ने यह पर्व मनाया। जिसमें विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। साधु संत के भंडारा करने के बाद भक्तों ने भी भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x