कदौरा। बुंदेलखंड जोन झांसी के मुख्य वन संरक्षक एच वी गिरीश ने बबीना वन रेंज में पहुचकर वन क्षेत्रो तथा पौधशालाओं का औचक निरीक्षण किया।

तथा 2025 के बृक्षारोपण की जानकारी का ली। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के द्वारा इस वर्ष भी बृहद बृक्षारोपण किया गया है जिसकी हकीकत को परखने के लिए हमीरपुर से आते समय वन रेंज कदौरा के बबीना में स्थित नर्सरी का औचक निरीक्षण किया तथा बृक्षारोपण की जानकारी ली मुख्य वन संरक्षक के निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पौधों के रोपण के अलावा उनको संरक्षित करने के लिए भी लोगो को जागरूक करे जिससे रोपे गए पौधों को जीवन मिल सके और वह सरकार के द्वारा चलाई जा रही हरित योजना को सफल बनाया जा सके की के लिए आगास किया। वही क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय माथुर ने उन्हें बताया कि 22 बृक्षारोपण क्षेत्रो में से 9 बृक्षारोपण क्षेत्र यमुना की बाढ़ में पूरी तरह से डूब गए थे जिनकी क्षति का आंकलन किया जा रहा यमुना की बाढ़ में इकौना, गुलौली, पाली, रैला, सुरौली, धमना, पथ रेहठा आदि जगहों पर बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ है अभी उन क्षेत्रों में दलदल होने के कारण वह पहुचना थोड़ा मुश्किल हो रहा है जल्द ही इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी वही मुख्य वन संरक्षक ने बबीना स्थित नर्सरी में अमरूद, नींबू, नीम, बहेड़ा, चिलबिल, करौंदा, जामुन, कटहल, महुवा, शीशम आदि पौधों की नर्सरी को भी देख कर संतोष व्यक्त किया वही मुख्य वन संरक्षक एच वी गिरीश ने बताया कि नर्सरी में पौधों की स्थित ठीक ठाक है जो बाढ़ में पौधे नष्ट हुए है उनका आंकलन किया जाएगा अगर जरूरत पड़ी तो दुबारा पौधों का रोपण करवाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ डी एफ ओ प्रदीप कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी रवि मोहन कटियार, रेंजर संजय माथुर, काशीराम, रोहित वन दरोगा और स्टाफ मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x