उरई जालौन। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला दीवानी न्यायालय उरई में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश अचल सचदेव के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसमें पशु, आबकारी, उद्योग एवं स्टाम्प विभाग सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला जज श्रीमती पारूल पंवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 13 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाएगा। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफलता हेतु सभी विभागों से परिणामोन्मुखी प्रयास करने की अपेक्षा की गई। बैठक में अपर जिला पशु अधिकारी डॉ. राजेन्द्र, सहायक आयुक्त स्टाम्प अजय कुमार, जिला आबकारी अधिकारी भूपेन्द्र तथा खादी ग्रामोद्योग विभाग से रोहित राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक सम्पन्न
