बीआरसी में शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान का प्रशिक्षण
माधौगढ़ जालौन। ब्लॉक संसाधन केन्द्र माधौगढ़ में निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन और एनसीआरटी का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण में संदर्भदाता योगेश कुमार सिंह, अमित गुप्ता और जिला संदर्भदाता के के श्रीवास्तव ने शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने निपुण प्लस ऐप से बच्चों का नियमित आंकलन करने की विधि समझाई। साथ ही कक्षा शिक्षण में दीक्षा ऐप के उपयोग के बारे में भी बताया। बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि नई शिक्षा नीति में बदलाव के कारण बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान में कठिनाइयां आ रही थीं। इस प्रशिक्षण से शिक्षक बेहतर तरीके से बच्चों को पढ़ा सकेंगे। प्रशिक्षण में विपिन उपाध्याय, चेतन द्विवेदी, शंकर मिश्रा, दीपांशी, गौरवेन्द्र, प्रभा शंकर मिश्रा, हेमंत कुमार, लक्ष्मी, नीलम, मिथलेश, सर्वेश, सुगम, रनकेंद्र, माधवी जादौन, मांडवी, नवीन अख्तर, प्रियलता, सुशीला, गौरव पटेल, जितेन्द्र, मधुवाला और विनोद सहित कई शिक्षक शामिल हुए।
