किसान की सर्पदंश से मौत


धान के खेत में दवा डालते समय सांप ने काटा, इलाज के दौरान दम तोड़ा
माधौगढ़ जालौन। थाना क्षेत्र के अटागांव में एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। 19 अगस्त को 59 वर्षीय किसान नरेंद्र पुत्र शिवपाल सुबह अपने धान के खेत में दवा डाल रहे थे। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। नरेंद्र ने शुरुआत में इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया और अपना काम जारी रखा। कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत घर पहुंचाया। परिजन उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने परिवार के मुखिया थे। उनका परिवार खेती-बारी पर ही निर्भर था। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी एकत्र की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में खेतों में सांपों का निकलना आम बात है। इस घटना ने सभी को चिंतित कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों को सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी नियमित रूप से दी जाए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x