अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी
फांसी लगाने के कारण उसकी मौत हो गयी। शनिवार को युवक का शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में मातम पसर गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी मनोज कुमार (23) पत्नी पूजा व छोटे भाई के साथ गुजरात के बड़ोदरा में रहता था। वहां रहकर वह साड़ी का व्यापार करता था। वहीं पर उसके ससुराल के लोग भी रहते थे। जबकि बाबा सुखराम व दादी व पिता धीरज कुमार गांव में रहते थे। बुधवार की रात अज्ञात कारणों के चलते युवक ने गुजरात में ही फांसी लगा ली थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। गुजरात पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया था। जब शनिवार को दोपहर युवक का शव पैतृक घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी प्रभारी अजीत कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। युवक की मौत से गांव में मातम है।
